Ladli Behna Yojana: महिलाओं के खाते में हर माह की 10 तारीख को आएंगे लाड़ली बहना योजना के पैसे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत हिरदाराम नगर भोपाल में विकास यात्रा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया की Ladli Behna Yojana में पात्र सभी महिलाओ के खाते में हर माह की 10 तारीख को 1000 हजार रूपये आ जायेंगे इसमें बिलकुल भी लेट लतीफी नहीं होगी।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

लाड़ली Behna Yojana मध्य प्रदेश की निम्न एवं माध्यम वर्ग की महिलाओ के लिए शुरू की गयी योजना है, इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह महिलाओ के खाते में मध्य प्रदेश सरकार 1 हजार जमा करेगी। एक साल में महिलाओ को 12000 हजार रूपये मिलेंगे। परिवार में जितनी भी महिलाएँ है उन सभी को 1-1 हजार रूपये दिए जायेंगे।

कब से शुरू होंगे ladli बहना yojana के फॉर्म

मुख्यमंत्री जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की इस Yojana के फार्म 5 मार्च 2023 से भरना शुरू हो जायेंगे। फॉर्म भरने के लिए वार्ड और गाँवो में जगह जगह शिविर लगाकर फॉर्म भरवाये जायेंगे। लाड़ली बहना योजना की पहली क़िस्त 10 जून 2023 को Behno के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

यहाँ पर सुनिये शिवराज चौहान जी ने क्या कहा

इन महिलाओं को नही मिलेगा योजना का लाभ

ladli behna yojana के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता नियम बनाये गए है अगर उन पात्रता नियमो के भीतर महिलाएं आती है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा अन्यता जो महिलाये पात्रता नियमो को पास नहीं कर पाएंगी उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

  • अगर किसी महिला के परिवार में कोई या महिला स्वयं इनकम टैक्स जमा करते है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिलाओ की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी।
  • अगर कोई महिला का पति या महिला स्वयं सरकारी संस्था में नौकरी करते है तो वो महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी।
  • नगर सेवकों, विधायकों और सांसदों के परिवार की महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी।

Leave a Comment