Business Idea: एक एकड़ में लगाएं ये पांच पेड़, कुछ ही साल में बना देंगे करोड़ो का मालिक

आज के बदलते हुए समय में कृषि क्षेत्र में भी तेजी के साथ बदलाव आ रहा है। किसान ट्रेडिशनल खेती के जगह मुनाफे दार खेती की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहा हैं। इसकी प्रमुख वजह है कि उससे मुनाफा ज्यादा कमाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक किसान हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में पांच ऐसे पेड़ों की खेती के बारे में बताएंगे जिसके माध्यम से आप करोड़पति बन सकते हैं। अब अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आखिर तक बने रहें-

चंदन का पेड़

चंदन के पेड़ की खेती के द्वारा 15- 20 सालों के अंदर करोड़पति बन सकते हैं, क्योंकि चंदन की भारतीय बाजारों में और विदेशों में अधिक डिमांड है ऐसे में आप इससे खेती से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आज के समय बाजार में ₹30000 प्रति किलो से चंदन की लकड़ी बेची जाती है। ऐसे में 15 सालों के बाद आप एक पेड़ से 50 किलो चंदन प्राप्त कर सकते हैं।

सागवान का पेड़

सागवान के पेड़ों की लकड़ी की डिमांड बाजार में अधिक है ऐसे में आप इसकी खेती के द्वारा करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। सागवान के पेड़ों की लकड़ी से फर्नीचर और प्लाई तैयार किया जाता है. सागवान की लकड़ी टिकाऊ होती है और इसकी खेती में जोखिम बहुत कम है और मुनाफा बहुत अच्छा है।

गम्हार के पेड़

गम्हार के पेड़ की खेती के माध्यम से आप करोड़पति बन सकते हैं। गम्हार के पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं इसके पत्तों के द्वारा कई प्रकार की औषधियों का निर्माण होता है यही वजह है कि आप इस पेड़ के पत्तों को भी बेच कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और इसकी लकड़ियों के द्वारा फर्नीचर और खिलौने के उपकरण बनाए जाते हैं। 1 एकड़ की भूमि में आप 500 गम्हार पेड़ लगाकर 1 करोड़ रुपए की कमाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको 20 सालों तक इंतजार करना होगा।

सफेदे के पेड़

सफेदे पेड़ों की लकड़ी की डिमांड भारतीय बाजारों में अधिक है उसको बेचकर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं हालांकि सफेदा के पेड़ों को बड़ा होने में 8 से 10 साल का समय लगता है उसके बाद ही आप इसे बेचकर मुनाफा कमा पाएंगे 1 एकड़ की भूमि में आप आसानी से 500 सफेदा के पेड़ लगा सकते हैं। 20 साल के अंदर सफेदा के पेड़ों की खेती कर आप 1 करोड़ रुपए कमा सकते हैं।

महोगनी के पेड़

महागोनी के पेड़ों की लकड़ियों की डिमांड भी भारतीय बाजारों में अधिक रहती है इसकी लकड़ियों के द्वारा फर्नीचर बनाया जाता है और सबसे बड़ी बात है इसकी लकड़ियों के ऊपर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके फल व पत्तों से कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी, मधुमेह जैसे कई अन्य रोगों की दवाइयां बनाई जाती है। यही वजह है कि औषधि निर्माण में इसका प्रयोग होता है ऐसे में आप दुगना फायदा इसकी खेती से कमा सकते हैं।

Leave a Comment