Small Business Ideas: यह धंधा कभी नहीं होगा मंदा, हर घर की है डिमांड और कमाई तोड़ेगी सारे रिकार्ड

हमारे देश में आजकल हर नागरिक अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोचते है पर उनके सामने कई प्रकार की परेशानिया आती है। जैसे की उनके पास इतनी पूंजी नहीं होती है या फिर जैसे तैसे करके के उतनी पूंजी की वयवस्था कर भी लेते है पर वह ये सोच के आगे नहीं बढ़ पाते है की वह कौन सा बिज़नेस शुरू करे, बिज़नेस शुरू करेंगे तो वह सक्सेस होगा भी या नहीं आदि बहुत सारी बातो के बारे में सोच कर वह बिज़नेस शुरू नहीं कर पाते है। इसलिए हम आज इस लेख के माध्यम से एक ऐसे बिज़नेस के बारे में बता रहे जो कभी भी बंद नहीं होगा बल्कि आगे आपको बहुत उचाई तक लेकर जायेगा। अब जान लेते है क्या है हमारा बिज़नेस आईडिया।

ये है बिज़नेस आईडिया

हम बात कर रहे है खिलौने बनाने के बिज़नेस के बारे में। यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसकी डिमांड भारत के हर गाँव और शहर में होती है। भारत सरकार भी स्वदेशी खिलौने के व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। सरकार चाहती है भारत मे बने हुए खिलौने देश ही नहीं विदेशों मे भी निर्यात किये जाए और आप भी यह बात भली भाती जानते ही है की सभी बच्चो के लिए खिलौने कितना महत्व रखते है। दुनिया में हर माँ-बाप आपने बच्चो को खिलौने दिलाते है। इसीलिए हमारा मानना है की यह बहुत उन्नतिशील बिज़नेस है। इस बिज़नेस को शुरू करके आप अच्छी कमाई कर सकते बल्कि मार्केट में अपनी अलग पहचान भी बना सकते है।  

खिलौनों का मार्केट 

सभी लोगों का बचपन खिलौनों के साथ गुजरा है, लेकिन अंतर सिर्फ यह है कि लगभग 40, 50 साल पहले, खिलौने मिट्टी के थे। उसके बाद समय बदल गया और लकड़ी के खिलौने बाजार में आये। हालांकि, आजकल प्लास्टिक और स्टील के खिलौने बाजार में आ रहे हैं। इसके अलावा, डिजिटल युग का दौर चल रहा है और अब बाजार में डिजिटल गैजेट्स और खिलौने आ रहे हैं। ये खिलौने बैटरी और लाइट से चलते हैं। हालांकि, प्लास्टिक और सॉफ्ट खिलौनों की मांग आज भी बनी रहती है। इसी कारण से, खिलौनों के बाजार का स्तर कभी कम नहीं होगा। 

toy making business

 बिजनेस में लागत व मुनाफा  

अब हम बिज़नेस में लागत कितनी लगेगी उसके बारे में जान लेते है। अगर आपके पास कम पूंजी है, तो आप इसे छोटे लेबल से भी शुरू कर सकते है। जहाँ तक हम बात कर रहे है इसे बड़े लेबल से शुरू करने की तो उसके लिए आपको काम से काम चार से पांच लाख रूपए खर्च करने होंगे। आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए बजट नहीं है, तो आप सरकार द्वारा देश मे स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजना जैसे एमएसएमई बिजनेस ,स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से आर्थिक मदद ले सकते है। इस बिज़नेस में मुनाफे की बात करे तो जैसे की तो, एक खिलौना बनाने मे ५० रूपए लगते है और आप उस खिलौने को १०० से १५० रूपये में आराम से सेल कर सकते है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है की इस बिज़नेस में मुनाफा कितना होगा।

बिज़नेस मे लगने वाला सामान व स्थान

खिलौने बनाने के लिए आपको कच्चे मॉल की आवश्कता पड़ेगी जैसे की सॉफ्ट टॉयज ,गैजेट्स या फिर प्लास्टिक के कुछ घटक या खिलौने के टुकड़े, तकनीकी प्लास्टिक (जैसे पॉलियामाइड, पॉली कार्बोनेट या पॉलीमेथिल मेथैक्रिनेट) का उपयोग करते हैं। आप कच्चा मॉल थोक मार्केट से खरीद सकते है। सॉफ्ट टॉय बनाने के लिए, सिलाई मशीन, पॉलिश्टर बॉडी वाले गैजेट्स, और बैटरी आदि की आवश्यकता होती है। जबकि प्लास्टिक टॉय बनाने के लिए आपको मशीन का उपयोग करना पड़ता है।

अब बात आती इस बिज़नेस के लिए जगह की तो इसके लिए हमें कम से काम एक हजार स्क्वायर फिट जगह की आवश्कता होगी। आप सॉफ्ट टॉय तो घर से भी बना सकते है। लेकिन प्लास्टिक टॉय बनाने के लिए आपको यह बात का ध्यान रहे की जगह रिहायशी इलाके से दूर हो क्युकी खिलोने बनाने के लिए भट्टी चलाने की आवश्कता होती है। आपकी लोकेशन ऐसी जगह पर होनी चाहिए जो एक इंडस्ट्रियल एरिया हो। क्युकी रिहायशी इलाके में ऐसा बिज़नेस चलना मुमकिन नहीं है। खिलौने बनाने का प्लांट लगाने के लिए आपको पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड से एनओसी सर्टिफिकेट भी लेना जरुरी है।

Leave a Comment