Business Idea : सर्दियों के सीजन में ये सब्जियां बना सकती हैं मालामाल, जानिए नाम

मंडियों में ऐसी बहुत सी सब्जिया है जो साल भर मिलती रहती है लेकिन कुछ ऐसी सब्जिया है जो ठंडी में ही मिलती है। अन्य सीजन की अपेक्षा ठण्ड में बहुत सब्जिया होती है। सर्दियों में लोग खाने पर बहुत ध्यान देते है इसलिए सब्जियों की डिमांड अन्य सीजन के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा होती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ सब्जियों की जानकारी दे रहे है जिनकी आप अगर खेती करते है तो बहुत ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

पालक की खेती कर सकते है

पालक सर्दियों में उगाई जाने वाली सब्जीयो में आती है। हालाँकि, इसे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है अगर सही परिस्थितियाँ हो। बाकी मौसम की तुलना में सर्दियों में पालक की पैदावार काफी अधिक होती है। सर्दियों के मौसम में पालक की डिमांड बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में आप इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

सरसों का उत्पादन

अगर आप सरसों उगाते हैं तो आप दो प्रकार से मुनाफे कमा सकते है। जब फसल पूरी तरह पक जाए फिर इस फसल को बेचकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सर्दी के मौसम में साग-सब्जी के लिए सरसों के पत्तों की बाजार में खासी मांग रहती है। इससे आपको सरसों के पत्ते बेचने से भी लाभ होता है। सरसो की कई फसलें हैं जो सबसे अधिक सरसों का उत्पादन करती हैं जैसे क्रांत, माया, वरुण आदि इसमें शामिल हैं।

बैंगन की खेती

नर्सरी में बैंगन के पौधे तैयार किए जाते हैं। धान की तरह तैयार होने के बाद पौधे को रोपा जाता है। इसके पौधे बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और आप इसे खुद भी उगा सकते हैं। जब यह पौधे 4 से 5 सप्ताह के हो जाए तो पौधे को खेत में लगा दिया जाता है और दूरी का भी ध्यान रखा जाता है। जब आप अपने बैंगन के पौधों को लगाते हैं तो उनके बीच 1 से 1.5 फीट का अंतर रखना महत्वपूर्ण होता है। अगर आप बैंगन के पौधे को एक पंक्ति में रखते हैं तो उसे तोड़ना आसान है। इसके लिए इसका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। यह बनारस जेट, पूजा क्रांति, मुक्तकेशी अन्नामलाई, पर्पल पर्पल क्लोव और पर्पल क्लस्टर सहित कई प्रकारों में आता है।

Leave a Comment